एत्मादपुर: नारी निकेतन के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, 1 युवती घायल
Etmadpur, Agra | Dec 23, 2025 आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। शिवानी धाम फेस-2, कालिन्दी विहार निवासी प्रज्ञा पटेल नारी निकेतन के सामने से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आई मथुरा नंबर की कार ने टक्कर मार दी। युवती घायल हुई, स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई। चालक फरार, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।