बड़ौत: जिवाना गुलियान में छात्र आर्यन का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 12, 2024 जिवाना गुलियान में 9 मार्च को 11वीं के छात्र आर्यन का ट्यूबवेल पर शव पड़ा मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिनौली पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बीती देर रात आरोपी आशीष उर्फ कल्लू पुत्र बिजेंद्र निवासी जिवाना गुलियान को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से बाइक, अवैध तमंचा, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।