बड़ौत: टांडा ग्राम प्रधान के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने का शामली निवासी आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया केबल बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2024 छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी नवाजिश खान ने शनिवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके ट्यूबवेल का अज्ञात चोरों ने केबल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सद्दाम पुत्र जहीर अहमद निवासी इकरामपुरा थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी किया केबल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है।