बड़ौत: रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने निकाला रोड शो, क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुआ जोरदार स्वागत
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2024 रालोद व भाजपा गठबंधन बागपत लोकसभा प्रत्याशी डा.राजकुमार सांगवान का रोड शो में ढोल-नगाड़ों व जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बागपत लोकसभा सीट से रालोद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डा.राजकुमार सांगवान का शाहजहांपुर, पलड़ी, पलड़ा, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर सेवा करूंगा।