बड़ौत: जिवाना गुलियान के जंगल में छात्र आर्यन की गोली मारकर की थी हत्या, बाइक पर बैठाकर ले जाते युवक का CCTV फुटेज आया सामने
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2024 जिवाना गुलियान के जंगल में छात्र आर्यन की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें गांव के एक युवक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के खुलासे को पुलिस की 3 टीम लगी हैं। पुलिस ने गांव में जगह-2 लगे CCTV कैमरे खंगाले। एक CCTV कैमरे में छात्र की हत्या के कुछ अहम सुराग मिले हैं। CCTV में एक युवक कंबल ओढ़कर आर्यन को बाइक पर बैठाकर लेकर जाता नजर आ रहा है।