बड़ौत: आदमपुर गांव में रास्ता बनवाने की मांग को लेकर व फैली गंदगी से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा प्रदर्शन
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2024 आदमपुर की कुम्हार बस्ती में पिछले कई वर्षों से एक गली का रास्ता कच्चा पड़ा है। जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा गांव का कूड़ा करकट डलवाने से गंदगी फैली है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों को बीमारी फैलने का खतरा बना है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने समाज सेवी मोनू पंवार के नेतृत्व में इकट्ठा होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर रास्ता बनवाने की मांग की है।