बड़ौत: गढ़ी कांगरान गांव में मकान की छत में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
Baraut, Bagpat | Mar 11, 2024 गढ़ी कांगरान में अंकुर पुत्र जगदीश का शव मकान के कमरे में लगी कड़ी में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई मोनू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर PM के लिए बागपत भेजा है। दोघट थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच कहासुनी का बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव नीचे उतार लिया था।