दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि को किया विस्तारित
दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक द्वितीय खण्ड सत्र 2022-25 की परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि विस्तारित कर दिया है। परीक्षा- नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि जो विधार्थी स्नातक प्रथम खण्ड में उतीर्ण या प्रोन्नत हो वे द्वितीय खण्ड के सत्र 2022-2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र 16 मई तक ₹30 शुल्क के साथ ऑनलाइन मोड में भर सकते हैं।