दरभंगा: दरभंगा संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पैतृक गांव पड़री में किया मतदान
दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के गौड़ाबौराम विधानसभा अंतर्गत अपने पैतृक गांव पड़री के बूथ संख्या 48 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। वोट डालने के पश्चात सांसद ने कहा कि विकसित राष्ट्र एवं विकसित दरभंगा के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी देशवासी को निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए।