दरभंगा: 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से 15 मई को पोस्टल बैलेट के माध्यम से कराई जाएगी होम वोटिंग : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दरभंगा जिला अन्तर्गत 86-केवटी एवं 87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 85 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचकों, शारिरिक रूप से निःशक्त निर्वाचक एवं कोविड के कारण संगरोघ में रह रहे निर्वाचकों को 15 मई 2024 को डाक मतपत्र के माध्यम से उनके घर पर ही होम वोटिंग कराया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। और दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया।