दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय कर्मी की मौत पर किया गया शोक सभा का आयोजन
संस्कृत विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र विभाग में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्वयंवर मिश्र नहीं रहे। 13 मई को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा मे सभी पदाधिकारी,शिक्षक व अन्य कर्मी मौजूद हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।