नौगावां सादात: नौगावा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने चलाया मीटर चेकिंग अभियान
नौगावा सादात। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने मीटर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिजली मीटरों की जांच की और उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन एवं मीटर संबंधी जानकारी ली। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक किया।