जहानाबाद: चैतीपीपर गांव में बिना रेलिंग के छत से गिरकर एक व्यक्ति हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जिले में आए दिन छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना की खबर देखने को मिलती है। पर फिर लोग अपने छतों पर रेलिंग निर्माण में लापरवाही बरतते हैं। जिसका भीषण परिणाम देखने को मिलता है। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला जिले के चैतीपीपर गांव से देखने को मिला । जहां रेलिंग नही रहने के कारण एक व्यक्ति छत से अनियंत्रित होकर गली में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।