जहानाबाद: मलहचक स्थित इंडोर स्टेडियम में मेगा स्वीप कैंपेन का किया गया अयोजन, मतदाता जागरूकता हेतु किया गया जागरूक
आज दिनांक 21/5/24 को जीविका, जहानाबाद द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इंडोर स्टेडियम, मल्लहचक, जहानाबाद में जीविका दीदियों द्वारा मेगा स्वीप कैंपेन का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों ने रंग बिरंगी रंगोली बनाकर लोगों से वोट देने की अपील की।