जहानाबाद: जहानाबाद सहित पूरे विश्व के चौबीस लाख घरों में एक साथ एक समय पर होगा गायत्री महायज्ञ : जिला गायत्री परिवार के सदस्यों ने
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ.प्रणव पण्ड्या एवं शैलवाला पण्ड्या के मार्गदर्शन में आगामी 23 मई को पूरे विश्व में एक साथ, एक समय पर चौबीस लाख घरों में प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में हमें जिला गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया की ये कार्यक्रम जहानाबाद सहित पूरे विश्व में होगा।