बरहट: बिजुआहि नदी से अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया ज़ब्त, चालक और मजदूर मौके से फरार
Barhat, Jamui | Apr 10, 2025 गुप्त सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजुआहि नदी से अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। छापेमारी के दौरान चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। 10: 30 बजे बताया गया कि मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बिजुआहि नदी में अवैध बालू खनन हो रहा है। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।