बरहट: कदम घाट समेत विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चैती छठ का किया समापन
Barhat, Jamui | Apr 4, 2025 जिले समेत प्रखंड भर में में उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही चैती छठ का समापन हो गया है। 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद आज शुक्रवार को व्रतियों ने पारण किया। सुबह 4 बजे से ही बरहट प्रखंड के मलयपुर अनजान नदी स्थित कदम घाट समेत विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां 8 बजे तक जुटे रहे।