बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर दो लड़कियों के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Barhat, Jamui | Apr 9, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन पर दो लड़कियों की रील बनाने का वीडियो बुधवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो अलग- अलग लड़की जमुई रेलवे स्टेशन पर रील बनाते दिख रही है। हालांकि जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश सैनी ने 9 बजे कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो शूटिंग की अनुमति नहीं है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।