बरहट: मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर CRPF की पिकअप वाहन रेलवे बैरियर से टकराई, हेड कांस्टेबल व चालक बाल-बाल बचे
Barhat, Jamui | Apr 8, 2025 बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सीआरपीएफ की पिकअप वाहन अचानक रेलवे बैरियर से टकरा गई। वाहन में लगे एयरबैग के कारण हेड कांस्टेबल और चालक की जान बच गई। घटना सोमवार की रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि जब सीआरपीएफ का चालक मुकेश कुमार हेड कॉन्स्टेबल को लेकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ।