बरहट: डाढ़ा मांझी टोला के एक घर में अचानक लगी आग, घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
Barhat, Jamui | Apr 5, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के डाढ़ा मांझी टोला में अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस भीषण अगलगी में मकान के साथ घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। हादसे में घर के बाहर खूंटे से बंधी बकरी, सुअर और मुर्गियां भी जल गईं। उक्त जानकारी शनिवार 6 बजे दी गई। वहीं आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।