बरहट: बलवाड़ी महादलित टोला में लौंडा नाच देखने से मना करने पर महिला ने कुएं में लगाई छलांग
Barhat, Jamui | Apr 6, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के बलवाड़ी महादलित टोला में शनिवार की देर रात पति ने पत्नी को लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि कुएं में पानी कम रहने के कारण पत्नी की जान बच गई। लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने रविवार को 7 बजे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार लौंडा नाच देखने को ले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।