तिजारा: भिवाड़ी में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, ऑयल टैंकर के ब्लास्ट के बाद आग फैली, कर्मचारी दीवार कूदकर बाहर निकले
Tijara, Alwar | Jun 4, 2026 भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे दो फैक्ट्रियों में आग लग गई।एक फैक्ट्री के तेल टैंक में ब्लास्ट होने से आग लगी आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की दूसरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया।घटना में दो कर्मचारी झुलसे हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सालको मेटल कंपनी के ऊपर रखे ऑयल टैंकर में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैली