बलरामपुर: जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय हाईस्कूल मिर्जापुर का किया औचक निरीक्षण
राजकीय हाई स्कूल मिर्जापुर बलरामपुर का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 में 52 के सापेक्ष 32 कक्षा 10 में 60 के सापेक्ष 25 छात्र छात्र उपस्थित पाए गये। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर प्रज्ञा सहायक अध्यापिका द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापिका रक्षा शुक्ला व साधना अध्यापिका प्रशिक्षण हेतु गई हैं।