हुज़ूर: भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2- 3 के बीच खड़ी मालगाड़ी पर OHE लाइन पकड़ने से एक युवक झुलसा
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म2-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढकर OHE लाइन के तार को पकड़ने से एक युवक झुलस गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक का नाम सोनू कुमार बताया जा रहा हैं|जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि सोनू बांधा जिले का रहने वाला है| हालांकि उससे अभी बातचीत में यह पता नहीं चल सका है कि वह मालगाड़ी पर क्यों चढ़ा|