हुज़ूर: भोपाल में एनएसयूआई के कार्यकर्ता मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की EOW में कराने पहुंचे शिकायत दर्ज
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में हुए घोटाले के बाद अब जबलपुर की मध्यप्रदेश मैडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) में भी गड़बड़ी का मामला सामनेआया है। यूनिवर्सिटी में एक सौ बीस करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (Eow)से की गई है। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस मामले की शिकायत कर प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की है।