हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद एक युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग में रकम हारने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पेशे से युवक एक ऑटो चालक था। अपने ऑटो में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद रोते हुए पिता को कॉल कर जानकारी दी कि वह ऑनलाइन रमी में 60 हजार रुपए हार गया है।