हुज़ूर: भोपाल में कौन बनेगा वोटर नंबर-1 का ग्रेंड फिनाले आज, कलेक्टर बैठेंगे हॉट सीट पर
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल में 'कौन बनेगा वोटर नंबर-1' का ग्रैंड फिनाले आज होगा। इसमें कलेक्टर समेत अन्य अफसर हॉट सीट पर बैठैंगे और स्टूडेंट्स से चुनाव से जुड़े सवाल पूछेंगे। लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिछले दिनों भोपाल के 30 सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में 'कौन बनेगा वोटर नंबर-1' कार्यक्रम हुआ था। इसमें हर कॉलेज सेटॉप-10 स्टूडेंट्स चुने गए थे।