हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या बाईपास पर ऑनलाइन गेमिंग में रकम हारे हुए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल के अयोध्या बाईपास पर ऑनलाइन गेमिंग में रकम हारने के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।