ललितपुर: शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में नकाबपोश चोरों ने एक निजी डॉक्टर के यहां लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया
शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में निवासरत एक निजी डॉक्टर पीसी सरकार के यहां तीन अज्ञात नकाब पोश चोरों ने लाखों रु की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी।वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी कालू सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण करते हुए चोरी के खुलासे के निर्देश दिए हैं।