ललितपुर: ज्ञानेंद्र ढाका को बागपत में पेशी के बाद ललितपुर जेल में किया गया शिफ्ट, खाना खाने से किया इनकार
ललितपुर जेल में बीते लगभग 4 माह से हत्या सहित अन्य संगीन मामलों में सजा काट रहे ज्ञानेंद्र ढाका को मंगलवार को बागपत में एक पेशी के लिए ले जाया गया था। उक्त बंदी को शुक्रवार एवं शनिवार की मध्यरात्रि करीबन 1:30 बजे ललितपुर जेल में शिफ्ट किया गया। जहां जेल में आने के बाद उसने खाना नहीं खाया। उक्त आरोपी को पुलिस ने तन्हाई कोठी में शिफ्ट कर दिया।