ललितपुर: शहर की गल्ला मंडी के पीछे स्थित नहर रोड पर सरिया से लदी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला
शहर की गल्ला मंडी के पीछे स्थित नहर रोड पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण सरिया से लदी हुई एक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बाइक सवार आदि टैक्सी की बगल से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा सरिया की चपेट में आने से किसी तरह की कोई बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था।