बड़वारा: लीला बाई को 'एक बगिया मां के नाम' योजना से मिली आजीविका, घर-आंगन में दिखी आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद
Badwara, Katni | Sep 6, 2026 कभी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहने वाली ग्राम बड़वारा की लीला बाई चौधरी के जीवन में अब उम्मीद की नई हरियाली दिखाई दे रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल ने उनकी खाली पड़ी भूमि को फलदार पौधों से सुसज्जित बगिया में बदल दिया है। यह बगिया अब उनके परिवार के लिए भ