#lahulspitivalley रवि ठाकुर ने जगत सिंह नेगी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा—सेना के सम्मान से समझौता स्वीकार्य नहीं
लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री श्री जगत सिंह नेगी द्वारा विधानसभा में भारतीय सेना, राफेल विमान और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणियों पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री रवि ठाकुर ने कड़ी आपत्ति जताई है।
श्री रवि ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस और रणनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सेना के शौर्य और सैन्य अभियानों पर इस प्रकार की टिप्पणियाँ दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री को अपने वक्तव्यों में मर्यादा और तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने अपने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल से जुड़े अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी माता जी ने उन्हें और उनके छोटे भाई को देशसेवा की भावना के साथ राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में प्रवेश दिलाया था। सेना से जुड़े लोगों के साथ उनका व्यक्तिगत एवं आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने एयर मार्शल एवं कमांडो संजीव कपूर जी के परिवार से अपने संबंधों का भी उल्लेख किया।
श्री ठाकुर ने प्रदेश सरकार के लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज और विकास कार्यों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में बजट आवंटन, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने मंत्री श्री जगत सिंह नेगी से आग्रह किया कि सेना के सम्मान और देश की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बयान देते समय जिम्मेदारी बरतें तथा अपने विभाग की जिम्मेदारियों और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दें।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 24, 2026