मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। थाना लोहिया नगर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त सलमान को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। भागने के प्रयास में पुल से नीचे गिरकर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
#Meerut #MeerutPolice #Encounter #LohiaNagarPolice #CrimeNews UPPolice BulandVaniNews