सागर नगर: सागर-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक नेशनल हाईवे क्रमांक 146 जल्द होगा फोर लेन
सागर–विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक नेशनल हाईवे क्रमांक-146 को जल्द ही फोर लेन में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट की स्वीकृति दे दी गई है। इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि, विभाग की ओर से इस मार्ग को फोरलेन में अपग्रेड करने के लिए 731.36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।