मोहनलालगंज: चार हजार का पेट्रोल डलवाने के बाद पैसे मांगने पर सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीटा गया
लखनऊ के गोसाईंगंज में पेट्रोल के रुपये मांगना सेल्समैन को भारी पड़ गया। कार सवार लोगों ने करीब 4000 रुपये का पेट्रोल भरवाया और पैसे मांगने पर गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान सेल्समैन खिड़की पर लटका रहा और आरोपी उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।