दीपका: NH-130 पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में भीषण आग, धू-धूकर जला टैंकर, बाल-बाल टली बड़ी अनहोनी
Dipka, Korba | Sep 10, 2026 कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास पेट्रोल-डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लेकर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक गुरसिया ढाबे के पास खाना खाने रुका था। खाना खाने के बाद टैंकर स्टार्ट करते ही इंजन के हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग फैल गई। टैंकर में ज्वलनश