चकाई चौक पर बीच सड़क मै बंद हुई डायल-112 की गाड़ी
चकाई (जमुई)। शुक्रवार को चकाई चौक पर उस समय कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया, जब डायल-112 की बोलेरो अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। वाहन रुकने के बाद सड़क पर आवागमन में परेशानी होने लगी।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से वाहन को धक्का देकर सड़क के किनारे पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन के सेल्फ स्टार्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। बाद में डायल-112 की गाड़ी को मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास भेज दिया गया।
Sono, Jamui | Sep 26, 2026