सलैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोल्हुआ मोड़ से तेतरिया जाने वाली पक्की सड़क से ऑटो पर लदे 408 बोतल कैन बियर जब्त की है. साथ ही ऑटो को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि यह कार्रवाई बुधवार को की गई है. 17 कार्टून में 408 बोतल केन बीयर बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.