बड़ी सादड़ी के आजादपुरा स्थित राजपूत महासभा पंचायती भवन में गुरुवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 49 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 4 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। यह आयोजन गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के सहयोग से हुआ।