चाचौड़ा: चाचौड़ा पुलिस ने गोया रोड रेलवे फाटक के पास ₹50 हज़ार के गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े, बाइक भी ज़ब्त की
Chachaura, Guna | Aug 15, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा है। 15 अगस्त को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रोज सूचना पर गौया रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर बाइक सवार तस्कर संदीप मीणा और पिंकू और कारू मीणा ग्राम कमालपुर डांग थाना चाचौड़ा को पकड़ा है। ₹50000 का 1 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की। मामला दर्ज कर तस्करी को लेकर पूछताछ जारी है।