चाचौड़ा: बीनागंज CHC में स्टाफ की कमी, प्रसूति वार्ड 8 की जगह 4 नर्सों के भरोसे, स्टाफ परेशान
गुना में चाचौड़ा के बीनागंज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। 2 अक्टूबर को दी जानकारी में केंद्र का प्रसूति वार्ड में 8 नर्सों की जरूरत है लेकिन 4 नर्सो के भरोसे चल रहा है। प्रतिदिन 200 से 300 ओपीडी और करीब 8 से 10 डिलीवरी के साथ अन्य कार्य और दूसरे मरीजों की भी देखभाल करनी पड़ती है। BMO सौम्या वाजपेई ने कहा, 4 नर्स है 4 की कमी है।