खानपुर: 2 जून को विभिन्न पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लोगों से भाग लेने की अपील की
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 02 जून 2026 को खानपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्य विद्यालय मधुटोल में