महरौली: वसंत कुंज: अवैध बांग्लादेशी पकड़ा गया, डिपोर्ट करने की कार्रवाई जारी
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने एक बांग्लादेशी को पकड़ा है जो अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था और 15 साल पहले यह बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस करके भारत आया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओहिद के रूप में हुई है। यह ढाका का रहने वाला है। भारत में रहने के लिए इसने अपना नाम बदल दिया था, जिससे कि किसी को पता नहीं चल सके।