महरौली: वसंत कुंज: बिजनेसमैन के घर में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट
साउथ वेस्ट दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके वसंत कुंज में लाखों की लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें बदमाशों ने घर में घुसकर वहां 30 लाख रुपए लूट लिया। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से छानबीन कर रही है। वारदात को सुलझाने के लिए जिला के आपरेशन सेल की टीम को भी लगाया गया है।