महरौली: रंगपुरी: जंगल में पानी के अंदर मिली लाश, 20 जून से था लापता
वसंत कुंज साउथ थाना इलाके में आज सुबह एक शख्स की डेड बॉडी इंदिरा कैंप के जंगल में पानी के अंदर मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की है। वह रंगपुरी पहाड़ी के इंदिरा कैंप रहने वाला था। पुलिस के अनुसार 32 साल का अनिल 20 तारीख से लापता था। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की और फिर 21 जून को पुलिस में इनफार्मेशन दी।