महरौली: वसंत कुंज: पुलिस ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को पकड़ा, 3 मोटरसाइकिलें बरामद कीं
साउथ वेस्ट जिला की वसंत कुंज थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है, यह घिटोरनी गांव का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने वसंत कुंज नॉर्थ और वसंत कुंज साउथ थाना में दर्ज तीन मामलों का खुलासा किया है।