महरौली: किशनगढ़ पुलिस ने पुलिस का अफसर बताकर अपहरण कर उगाही मांगने वाले 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार
किशनगढ़ थाना की पुलिस टीम ने किडनैपिंग और एक्स्ट्रॉशन के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रवेश, आर्यमन चौधरी, ऋतिक, देव आनंद यादव और सरमन राय के रूप में हुई है। यह सभी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।