नईसराय: सजगता ही साइबर ठगी से बचाव का तरीका।
नई सराय पुलिस ने शुक्रवार से किया साइबर पखवाड़े का शुभारंभ
बदलते समय के साथ अपराधों का तरीका भी बदला है। आज लोगों को ठगने के लिए अपराधी साइबर तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम सचेत रहकर इन अपराधों से बच सकते हैं। यह बात नई सराय थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने सेफ 2.0 अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। नई सराय पुलिस द्वारा शुक्रवार को सेफ 2.0 पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया गया