ब्रेकिंग कोटा | थाने के सामने फाइनेंस कर्मचारी पर चाकू से हमला
कोटा के गुमानपुरा थाने से महज कुछ दूरी पर फाइनेंस कर्मचारी यासीन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने घेरकर मारपीट की और चाकू से पेट पर वार कर दिया।
घायल यासीन को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक यासीन अनंतपुरा का रहने वाला है और उसका वक्फ नगर में रहने वाले कुछ पड़ोसियों से पुराना विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि हमले के पीछे स्कूटी फाइनेंस से जुड़ा विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Ladpura, Kota | Sep 16, 2026